• 04/09/2024

राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं राहुल गांधी, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- वो अच्छी स्ट्रेटजी बनाते हैं, उनमें प्रधानमंत्री के सारे गुण

राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं राहुल गांधी, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- वो अच्छी स्ट्रेटजी बनाते हैं, उनमें प्रधानमंत्री के सारे गुण
Spread the love

अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले और राहुल गांधी के बेहद गरीबी सैम पित्रोदा ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि राहुल गांधी, राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं।वह बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर राजनीतिकर भी हैं।राजीव मेहनती ज्यादा थे। दोनों का DNA एक जैसा है। दोनों नेता आईडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं।

 

पित्रोदा ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी में फ्यूचर का प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। राहुल की गलत इमेज जानबूझकर बनाई गई। उन्हें बदनाम करने के लिए लाखों करोड़ों डॉलर खर्च हुए। मीडिया में जो राहुल की इमेज बनी, वह एक कैंपेन था। राहुल काफी पढ़े लिखे हैं। उनके बारे में झूठी बातें कहीं गई हैं।

 

सैम पित्रोदा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी व्यक्ति, उसके परिवार, उसकी विरासत और उसकी पार्टी के चरित्र पर दिन-रात हमला करना बुरा है। यह मतलबी लोग हैं जो जानबूझकर झूठ बोलते हैं। हालांकि अब जनता को एहसास होने लगा है कि मीडिया पर किसी का कंट्रोल है। जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए खबरें बनाई जाती है।झूठ सामने आ रहा है।

 

इधर पित्रोदा ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राहुल गांधी के बीच समानता के सवाल पर यह कहा कि मैंने कई प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा के साथ काम किया है। मुझे कई पूर्व प्रधानमंत्री को बेहद करीब से देखने का मौका मिला है, लेकिन राहुल और राजीव में शायद यही अंतर है कि राहुल ज्यादा बौद्धिक हैं। राजीव थोड़े ज्यादा कर्मशील थे। हालांकि उनका DNA एक जैसा है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…