• 04/09/2024

नगर निगम वार्ड समिति चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत…इधर, राष्ट्रपति ने बढ़ाई उपराज्यपाल की शक्तियां

नगर निगम वार्ड समिति चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत…इधर, राष्ट्रपति ने बढ़ाई उपराज्यपाल की शक्तियां
Spread the love

दिल्ली नगर निगम वार्ड समिति के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें 7 पर भाजपा ने कब्जा जमाया, तो वहीं 5 जोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी ने पांच में से 2 जोन में निर्विरोध जीत दर्ज की तो, वहीं भाजपा ने केशव पुरम MCD जोन में निर्विरोध जीत हासिल की है।

MCD वार्ड समितियों के चुनाव कराने के लिए 30 अगस्त को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया खत्म हुई। मेयर शैली ओबेरॉय ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से इनकार कर दिया। ऐसे में केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को यह अधिकार दिया। इसके बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर 3 सितंबर की देर रात MCD के कमिश्नर ने समितियों के चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया।

इधर, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां भी बढ़ा दी हैं। अब वो राजधानी में अथॉरिटी बोर्ड कमीशन या वैधानिक निकाय का गठन कर सकेंगे। इसके अलावा वह इन सब बॉडीज में मेंबर्स की नियुक्ति भी कर सकेंगे। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके पहले यह सभी अधिकार दिल्ली सरकार के पास थे।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…