- 08/09/2024
नंबर वन राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, ड्रीम गर्ल ने की मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ, चक्रधर समारोह में लगाया चार चांद


अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी रायगढ़ के चक्रधर समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा।
दरअसल, रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ CM साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होगी।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहां आने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल बदल गई है।