• 10/09/2024

महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेप विक्टिम बनकर घेरने निकली CM हाउस… सरकार के खिलाफ लगाए नारे

महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेप विक्टिम बनकर घेरने निकली CM हाउस… सरकार के खिलाफ लगाए नारे
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकली। इस दौरान पुलिस कर्मियों से उनकी जमकर धक्का मुक्की भी हुई।

रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ो संख्या में महिलाएं जमा हुई। जहां कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। जिसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ ही रही थी। लेकिन फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझपटी देखने को मिली।

महिला कांग्रेसियों ने प्रदर्शन समाप्त कर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकलीं थी।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…