• 11/09/2024

माननीय का अजब-गजब ज्ञान- ‘कोलंबस और वास्को डी गामा ने नहीं की थी अमेरिका- भारत की खोज’…गुजरात के इस शख्स को दिया क्रेडिट

माननीय का अजब-गजब ज्ञान- ‘कोलंबस और वास्को डी गामा ने नहीं की थी अमेरिका- भारत की खोज’…गुजरात के इस शख्स को दिया क्रेडिट
Spread the love

माननीय का अजब-गजब ज्ञान- ‘कोलंबस और वास्को डी गामा ने नहीं की थी अमेरिका- भारत की खोज’…गुजरात के इस शख्स को दिया क्रेडि

भारत और अमेरिका की खोज पर मध्यप्रदेश के माननीय मंत्री का ज्ञान सुर्खियां बटोर रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की। उनके मुताबिक अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि एक भारतीय नाविक ने की थी।

साथ उन्होंने भारत की खोज को लेकर भी नया खुलासा कर दिया है।उनकी मानें , तो वास्को-डी गामा ने भारत की राह नहीं तलाशी थी। बल्कि गुजरात के एक कारोबारी के पीछे-पीछे समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे थे।

मंत्री परमार ने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान दावा किया कि भारतीय छात्रों को झूठ पढ़ाया और बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राज किया उन्होंने शिक्षा नीति को बर्बाद किया।जिससे वह हुकूमत कर सकें।

गौरतलब है कि भोपाल की बरकतऊल्लाह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह बयान दिया है।

मंत्री परमार ने कहा कि मेरा बयान सिर्फ किसी बात पर आधारित नहीं है, इतिहास में इसके तथ्य भी मौजूद हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान मंत्री जी ने विद्यार्थियों को डिग्री भी प्रदान की।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…