• 12/09/2024

एंबुलेंस जाने के लिए सड़के नहीं, प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला ने दलदल रास्तें में ही बच्चे को दिया जन्म

एंबुलेंस जाने के लिए सड़के नहीं, प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला ने दलदल रास्तें में ही बच्चे को दिया जन्म
Spread the love

मध्य प्रदेश के देवरी विकासखंड के घुघरी गांव में सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने खेत में ही बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि गांव तक एंबुलेंस को पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है।

प्रसूता महिला के पति तेजराम आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची। दलदली रास्ता होने के कारण हम लोग डिलेवरी के लिए खाट पर लेकर चल पड़े। करीब 1 किमी तक रास्ता दलदली थी।

अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ी होने लगी, तो गांव के महिलाओं को बुलाया गया। और करीब 6 बजे शाम महिला का डिलीवरी कराया गया। इसके बाद खाट पर ही जच्चा और बच्चा को गांव के मुख्य सड़क तक लाया गया। और फिर निजी वाहन से शाम 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…