• 12/09/2024

Big Breaking: कलेक्टर को घूस देने के जुर्म में Adani ग्रुप का बड़ा अफसर गिरफ्तार, मिठाई के डिब्बे में दिया था 2 लाख रुपये

Big Breaking: कलेक्टर को घूस देने के जुर्म में Adani ग्रुप का बड़ा अफसर गिरफ्तार, मिठाई के डिब्बे में दिया था 2 लाख रुपये
Spread the love

ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बरगढ़ कलेक्टर को रिश्वत देने के जुर्म में विजलेंस की टीम ने गौतम अडानी समूह के एक अफसर को गिरफ्तार किया है। विजलेंस की टीम ने रिश्वत के 2 लाख रुपये जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट के छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चरिंग अफसर रामभव गट्टू बुधवार 11 सितंबर को ओडिशा के बरगढ़ कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर आदित्य गोयल को फूलों के गुलदस्ता के साथ ही मिठाई का एक डिब्बा बतौर गिफ्ट दिया।

शक होने पर कलेक्टर ने अपने प्यून को मिठाई का डिब्बा खोलने का निर्देश दिया। जिसमें 500-500 रुपये के 4 बंडल रखे हुए थे। जिसके बाद कलेक्टर आदित्य गोयल ने विजिलेंस की टीम को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची संबलपुर विजिलेंस की टीम ने अंबुजा सीमेंट के छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चरिंग अफसर रामभव गट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। गट्टू के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने पीएस केस नंबर 23 दिनांक 11.09.24 धारा 8/9/10 पी.सी. अधिनियम, 1988 यथा संशोधित पीसी संशोधन अधिनियम, 2018 द्वारा एक लोक सेवक को प्रेरित करने के प्रयास के लिए केस दर्ज किया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…