• 12/09/2024

एंबुलेंस जाने के लिए सड़के नहीं, प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला ने दलदल रास्तें में ही बच्चे को दिया जन्म

एंबुलेंस जाने के लिए सड़के नहीं, प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला ने दलदल रास्तें में ही बच्चे को दिया जन्म
Spread the love

मध्य प्रदेश के देवरी विकासखंड के घुघरी गांव में सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने खेत में ही बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि गांव तक एंबुलेंस को पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है।

प्रसूता महिला के पति तेजराम आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची। दलदली रास्ता होने के कारण हम लोग डिलेवरी के लिए खाट पर लेकर चल पड़े। करीब 1 किमी तक रास्ता दलदली थी।

अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ी होने लगी, तो गांव के महिलाओं को बुलाया गया। और करीब 6 बजे शाम महिला का डिलीवरी कराया गया। इसके बाद खाट पर ही जच्चा और बच्चा को गांव के मुख्य सड़क तक लाया गया। और फिर निजी वाहन से शाम 7 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Related post

BREAKING : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें आदेश..!!

BREAKING : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें आदेश..!!

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के 7 IFS अफसरों का ट्रांसफर किया है। यह सभी इंडियन फॉरेस्ट…
सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण पत्र

सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह,…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना प्रदेश में नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान सोलर पंप…

Spread the loveरायपुर. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और किसानों को बेहतर…