• 12/09/2024

‘कोल घोटाले में भूपेश बघेल का नाम लेने का दबाव बनाया’… जेल में बंद कारोबारी का ACB चीफ पर गंभीर आरोप

‘कोल घोटाले में भूपेश बघेल का नाम लेने का दबाव बनाया’… जेल में बंद कारोबारी का ACB चीफ पर गंभीर आरोप
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहुचर्चित कोल घोटाला मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रायपुर आईजी और ACB चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुलाकात के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मैं विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल आया था। लेकिन मुझे सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने दिया गया। रायपुर IG ने जेल में सूर्यकांत को धमकाने की कोशिश की है। मेरा नाम नहीं लेने पर उसे तबाह करने की धमकी दी गई है। इसलिए मैं सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल पहुंचा था। इस मामले को लेकर मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखूंगा।

इधर, सूर्यकांत तिवारी ने भी ACB चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि, एसीबी चीफ ने जेल अधीक्षक के चैंबर में बुलाकर धमकाया और दबाव बनाया कि, सौम्या चौरसिया के जरिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पैसा देने की बात कबूल करूं। उसके इस आरोप के बाद भूपेश बघेल सेंट्रल जेल पहुंचे।

इस बीच कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से उनके वकील फैजल रिजवी ने मुलाकात की। रिजवी ने आरोप लगाया कि जेल में सूर्यकांत तिवारी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल अब प्रताड़ना का केंद्र बन गया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…