• 09/10/2024

अनोखा मंदिर! जहां नवरात्रि के नौ दिन होती है ‘डायन’ की पूजा, लोगों के लिए क्यों है आस्था का केंद्र पढ़िए पूरी खबर

अनोखा मंदिर! जहां नवरात्रि के नौ दिन होती है ‘डायन’ की पूजा, लोगों के लिए क्यों है आस्था का केंद्र पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एक गांव जहां नौ दिनों तक परेतिन दाई की पूजा होती है। ऐसे तो लोग प्रेत या फिर डायन नाम से ही डर जाते हैं, क्योंकि इसको बुरी शक्ति माना जाता है। लेकिन बालोद में झिंका गांव के लोगों की आस्था ऐसी है कि ये डायन (परेतिन दाई) को माता मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं।

छत्तीसगढ़ के एक गांव झिंका में परेतिन का मंदिर बनाया गया है, जहां उसकी पूजा की जाती है। नवरात्र में लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। जिन्हें परेतिन दाई के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि यहां स्थित परेतिन दाई सूनी गोद भर देती है। परेतिन दाई मंदिर बालोद जिले के सिकोसा से अर्जुन्दा जाने वाले रास्ते पर झिंका गांव में स्थित है।

इस मंदिर में नवरात्र को दौरान विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। मंदिर में ज्योत भी जलाए गए हैं। माना जाता है कि इस मंदिर की डायन माता अच्छों को अच्छा करती है, लेकिन कोई माता का तिरस्कार कर उस राह से गुजर जाए तो उसके साथ अनहोनी भी होती है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…