• 09/10/2024

हरियाणा में किसके हाथ में होगी कमान! कयासों के बीच नायब सिंह सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात

हरियाणा में किसके हाथ में होगी कमान! कयासों के बीच नायब सिंह सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात
Spread the love

हरियाणा में तमाम कयासों को विराम देते हुए भाजपा ने जीत का परचम लहराया। जिसके बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा की कमान किसके हाथ में सौंपी जाएगी इसे लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है इस बीच नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है।

बातचीत के दौरान सैनी ने कहा कि सीएम का चेहरा विधायक दल की बैठक में तय होगा। वहीं इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य होगा। उन्होंने पीएम मोदी को इस अभूतपूर्व जीत का श्रेय दिया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब EVM पर हार का ठीकरा फोड़ रही है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का झूठ नहीं चला और जनता ने कांग्रेस को नकार दिया।

जीत को लेकर कॉन्फिडेंट कांग्रेस के लिए शुरू के दो घंटे बाद तस्वीर ऐसी बदली कि फिर पार्टी की वापसी संभव नहीं दिखी। बीजेपी और कांग्रेस को बराबर के ही वोट प्रतिशत मिले लेकिन, सीटों के मामले में दोनों में 10 से ऊपर का अंतर रहा। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव की इस हार को पचा नहीं पाई है और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने तक की तैयारी कर ली है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…