• 09/10/2024

पहले रेप फिर तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या.. दिल दहला देने वाली वारदात

पहले रेप फिर तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या.. दिल दहला देने वाली वारदात
Spread the love

दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के शेरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान एक शख्स उसे इमारत के तीसरे मंजिल में स्थित अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

धड़ाम की आवाज सुनते ही वहां लोग जमा हो गए। बच्ची अर्धनग्न अवस्था में कंबल में लिपटी हुई थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी डेढ़ महीने पहले ही वहां रहने आया था और पास की ही एक फैक्ट्री में काम करता है। इससे पहले की पुलिस आरोपी को पकड़ती वह फरार हो गया।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…