• 09/10/2024

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस; आरोपी संजय राॅय मुख्य आरोपी, CBI ने पेश की चार्टशीट में 11 सबूत, नहीं हुई गैंगरेप की पुष्टि

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस; आरोपी संजय राॅय मुख्य आरोपी, CBI ने पेश की चार्टशीट में 11 सबूत, नहीं हुई गैंगरेप की पुष्टि
Spread the love

कोलकाता रेप मर्डर केस में CBI जांच में अब सब स्पष्ट हो गया। आरोपी संजय रॉय ने ही ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया था। CBI ने आरोपी संजय रॉय के खिलाफ 11 सबूत इकट्ठा किए हैं। चार्जशीट में इन सभी सबूतों का जिक्र किया गया है और संजय रॉय को मुख्य आरोपी बनाया है। रिपोर्ट में कहा कि घटना के दौरान पीड़िता ने संजय का विरोध किया था। विक्टिम की बॉडी पर संजय का DNA पाया गया और छोटे बाल भी मिले।

इसे भी पढ़ें: महादेव सट्टा एप: ED का बड़ा खुलासा, सट्टे की कमाई से बन रही फिल्में.. जांच में बॉलीवुड

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मेडिकल कॉलेज में मिली थी। शुरुआती जांच के बाद 10 अगस्त को संजय रॉय को पुलिस ने अरेस्ट किया था। इस घटना के विरोध में ट्रेनी डॉक्टर भूख हड़ताल कर रहे हैं, जिसमें अब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन भी शामिल हो गई है। आज FAIMA देशभर में भूख हड़ताल कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अनोखा मंदिर! जहां नवरात्रि के नौ दिन होती है ‘डायन’ की पूजा लोगों के लिए क्यों है आस्था का केंद्र पर यह पूरी खबर

आपको बता दें कि संजय को पुलिस ने CCTV फुटेज से पहचाना था। फुटेज में वह 9 अगस्त की सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाता दिखाई दिया। इस दौरान उसने कानों में इयरफोन लगाया हुआ था। करीब 40 मिनट बाद वह हॉल से बाहर निकला तो उसके पास इयरफोन नहीं था। पुलिस को क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ इयरफोन मिला था, जो उसके फोन से कनेक्ट हो गया था।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…