• 12/10/2024

हरियाणा CM की शपथग्रहण की फिर बदली तारीख, अब इस तारीख को आयोजित होगा.. PM मोदी के साथ कौन-कौन होंगे शामिल पढ़िए पूरी खबर

हरियाणा CM की शपथग्रहण की फिर बदली तारीख, अब इस तारीख को आयोजित होगा.. PM मोदी के साथ कौन-कौन होंगे शामिल पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

हरियाणा में सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। ये तीसरा मौका है जब शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव किया गया है। इससे पहले 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। जिसे बाद में 15 अक्टूबर कर दिया गया और अब एक बार फिर तारीख बढ़ा दी गई है।

इधर केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उनके बीच शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई।

इधर हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश के युवाओं से किए अपने वादे को निभाने की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को एलान किया कि शपथ लेने से पहले प्रदेश में 25 हजार पदों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। नायब सैनी ने कहा कि युवाओं से किया गया वादा पूरा करने के बाद ही वो शपथ लेंगे।

Related post

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश- मोहर्रम जुलूस में डीजे व आतिशबाजी पर नहीं रहेगा वक्फ बोर्ड का प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश- मोहर्रम जुलूस में डीजे व…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक सामाजिक जुलूसों में डीजे , ब्रास बैंड, धुमाल…