• 19/10/2024

मणिपुर के जिरिबाम में भड़की हिंसा! उग्रवादियों ने ग्रामीणों को बनाया अपना निशाना, गोलीबारी व फेंके बम

मणिपुर के जिरिबाम में भड़की हिंसा! उग्रवादियों ने ग्रामीणों को बनाया अपना निशाना, गोलीबारी व फेंके बम
Spread the love

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क गई है। जिरिबाम के बोरोबेकरा इलाके में उग्रवादियों ने एक गांव में बम फेंके और गोलीबारी की। मौके पर पहुंची पुलिस और उग्रवादियों के बीच भी जमकर फायरिंग हुई है। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मंदिर दर्शन के लिए आई नाबालिग को बदमाशों ने छेड़ा, रोकने पर परिजनों की पिटाई…एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने दी जान से मारने की धमकी

बता दें कि जिरिबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बोरोबेकरा घने जंगलों से घिरा है। यह एक पर्वतीय क्षेत्र है। पिछले साल मई में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद इस इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं। राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच नई दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद यह हिंसा हुई है।

इससे पहले शुक्रवार को जिरीबाम के कालीनगर हमार वेंग इलाके में उग्रवादियों ने एक स्कूल में आग लगा दी थी। बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय के निमंत्रण पर मैतेई, कुकी और नगा समुदायों के 20 विधायकों ने दिल्ली में बैठक की थी। उन्होंने मणिपुर में हिंसा पर नकेल कसने का संकल्प लिया था।

 इसे भी पढ़ें: सराफा व्यापारी से लाखों की लूट, दुकान बंद करने के दौरान जेवर से भरा बैग लेकर बदमाश फरार…पीछा करने पर बरसाई गोलियां

मणिपुर एक साल से भी ज्यादा समय से हिंसा की आग से जूझ रहा है। इसको देखते हुए राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मैतई, कुकी और नागा समुदायों के विधायकों के बीच नई दिल्ली में बातचीत के लिए बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुल 17 विधायक शामिल हुए। इनमें से 9 मैतई समुदाय के, 5 कुकी समुदाय के और 3 नागा समुदाय के थे। इस बैठक के कुछ ही दिन बाद यह हिंसा देखने को मिली है।

Related post

खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में…
राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व…

Spread the loveरायपुर: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।…
भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमस्याओं के ले रहे जानकारी, करा रहे निराकरण: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री गांव-गांव, गली-गली घूमकर जनसमस्याओं के…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज सोमवार को नगर पालिक निगम…