• 23/08/2024

नक्सलगढ़ खत्म होने की कगार पर; पुनर्वास नीति से प्रभावित नामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ग्रामीणों के साथ हिंसा से हुए तंग

नक्सलगढ़ खत्म होने की कगार पर; पुनर्वास नीति से प्रभावित नामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ग्रामीणों के साथ हिंसा से हुए तंग
Spread the love

सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के सामने हथियार डाल दिए। प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और माओवादियों द्वारा किए जा आत्मसमर्पण से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में अब नक्सलवाद जड़ से खत्म होने वाला है।

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेज्जी जिला सुकमा और मड़कम सन्ना पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर लगातार कैम्प होने पर पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय किया है।

नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने पर खुशी जताई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पुलिस के बढ़ते प्रभाव और माओवादी उन्मूलन अभियान जल्द नक्सलगढ़ खत्म करने की दिशा की ओर बढ़ रहा है।

Related post

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव पर बीजेपी की साख

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव…

Spread the loveसोमवार (3 अगस्त) को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का शानदार सफर समाप्त, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का…

Spread the love भारत ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में कई ऐतिहासिक पलों और शानदार यादों के साथ अपने अभियान का…
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की…

Spread the loveखैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर…