• 30/10/2024

रेलवे स्टेशन की छत से गिरा मजदूर, पेट और सीने में घुसा सरिया, हालत नाजुक

रेलवे स्टेशन की छत से गिरा मजदूर, पेट और सीने में घुसा सरिया, हालत नाजुक
Spread the love

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। दूसरी मंजिल से गिरने के बाद उसके पेट और सीने में दो से तीन फीट लंबे तीन रॉड घुस गए। गंभीर हालत में उसको स्थानीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के सामने शरीर से सरिया निकालने की बड़ी चुनौती थी। डॉक्टर ग्राइंडर मशीन से काट कर सरिया निकाल रहे हैं। बाद में इसे ऑपरेशन के जरिए शरीर से बाहर निकाला जाएगा ।

दरअसल, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मजदूर के शरीर में सरिए घुस गए थे और अब बुधवार सुबह से ही डॉक्टर्स उसकी जान बचाने में लगे हुए हैं। मंगलवार को जब हादसा हुआ उस दौरान मजदूर छोटू जाटव ऊंचाई पर काम कर रहा था। अचानक कंस्ट्रक्शन साइट पर संतुलन बिगड़ने से मजदूर नीचे गिरा। जहां उसके पेट और सीने में तीन लोहे के सरिये आर पार घुस गए थे।

युवक को गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था और इलाज भी शुरू हो गया था, लेकिन शरीर में घुसे सरियों को निकलना बड़ा चुनौती भरा था। क्योंकि इनके निकलते ही तेज़ी से ख़ून का बहाव होता और उसकी जान जा सकती थी. ऐसे में एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स ने इसके लिए अनोखा तरीका अपनाया है। डॉक्टर्स अब सरियों को ग्राइंडर मशीन के साथ काट कर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस गंभीर परिस्थि में मजदूर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Related post

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री…

Spread the loveस्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुनकरों एवं शिल्पकारों को 10.90…
बस्तर संभाग में 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

बस्तर संभाग में 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख चौराहों…

Spread the love00 हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भव्य…
नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए…

Spread the love00 उप मुख्यमंत्रीसाव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी रायपुर। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट…