• 30/10/2024

रेलवे स्टेशन की छत से गिरा मजदूर, पेट और सीने में घुसा सरिया, हालत नाजुक

रेलवे स्टेशन की छत से गिरा मजदूर, पेट और सीने में घुसा सरिया, हालत नाजुक
Spread the love

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के दौरान एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। दूसरी मंजिल से गिरने के बाद उसके पेट और सीने में दो से तीन फीट लंबे तीन रॉड घुस गए। गंभीर हालत में उसको स्थानीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के सामने शरीर से सरिया निकालने की बड़ी चुनौती थी। डॉक्टर ग्राइंडर मशीन से काट कर सरिया निकाल रहे हैं। बाद में इसे ऑपरेशन के जरिए शरीर से बाहर निकाला जाएगा ।

दरअसल, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मजदूर के शरीर में सरिए घुस गए थे और अब बुधवार सुबह से ही डॉक्टर्स उसकी जान बचाने में लगे हुए हैं। मंगलवार को जब हादसा हुआ उस दौरान मजदूर छोटू जाटव ऊंचाई पर काम कर रहा था। अचानक कंस्ट्रक्शन साइट पर संतुलन बिगड़ने से मजदूर नीचे गिरा। जहां उसके पेट और सीने में तीन लोहे के सरिये आर पार घुस गए थे।

युवक को गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था और इलाज भी शुरू हो गया था, लेकिन शरीर में घुसे सरियों को निकलना बड़ा चुनौती भरा था। क्योंकि इनके निकलते ही तेज़ी से ख़ून का बहाव होता और उसकी जान जा सकती थी. ऐसे में एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स ने इसके लिए अनोखा तरीका अपनाया है। डॉक्टर्स अब सरियों को ग्राइंडर मशीन के साथ काट कर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस गंभीर परिस्थि में मजदूर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…