• 30/10/2024

धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल; पुलिस फोर्स को गांव में नहीं दी एंट्री, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल; पुलिस फोर्स को गांव में नहीं दी एंट्री, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Spread the love

दंतेवाड़ा के श्यामगिरी गांव में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की चार महिलाएं जख्मी हो गईं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पहले तो ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया उसके बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए स्थानीय सामाजिक आदिवासी नेताओं से बातचीत कर विवाद को निपटाने के लिए ग्रामीणों को समझाया, लेकिन अभी भी गांव के आसपास तनाव का माहौल है।

दरअसल, श्यामगिरी में घर वापसी अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विवाद हो गया। जिसके बाद गांव की महिलाओं ने धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं से मारपीट कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर हालात पर काबू पाया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिन परिवारों ने धर्मांतरण किया है, वो वापस हिंदू धर्म आदिवासी समुदाय में आ जाएं इसी को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है, जबकि जो ईसाई समुदाय अपना चुके हैं वे आदिवासी समुदाय को ईसाई समाज में धर्म परिवर्तन करने के लिए लोगों से बातचीत करते रहते हैं।

ये भी कहा जा रहा है कि ये लोग ईसाई धर्म का प्रचार करते है। इसी बात को लेकर आज गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन बैठक के दौरान ही विवाद की स्थिति बढ़ गई जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की मारपीट झड़प में 8 से 10 लोग घायल हो गए जिन दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related post

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बरॉज गेट दर्री…
शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…