• 01/11/2024

छत्तीसगढ़ का 24वां राज्य स्थापना दिवस; प्रदेश भर में होगा दीपोत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ का 24वां राज्य स्थापना दिवस; प्रदेश भर में होगा दीपोत्सव का आयोजन
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आज 1 नवंबर को 24वां राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पर छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एकात्म पथ पर हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर में एक लाख दीप जलाने का आंकड़ा पार होगा। राज्योत्सव का दिन दीपोत्सव की तरह मनाने की योजना बनाई गई है।

बता दें कि इस दिन छत्तीसगढ़ का राज्य के रूप में गठन हुआ था। इसके चलते इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं इस बाद दीवाली पर्व के अवसर 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजित नवा रायपुर में किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है। जिसके तहत आज राज्योत्सव को दीपोत्सव की मनाए जाने की योजना बनाई है।

इसके साथ ही इस बीच संस्कृति संध्या में बॉलीवुड के सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुणिता यहां पर अपना परफॉर्मेंस देंगे। 1 नवम्बर यानी आज से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी।

सांस्कृतिक संध्या में 4 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी का भी कार्यक्रम होगा। वहीं 5 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन राजधानी आएंगी। इसके साथ ही 6 नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुणीता अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला मुख्यालयों पर 5 नवंबर को एक दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी।

Related post

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई…
CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो…

Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

छत्तीसगढ़ की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में…

Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोडऩे का लक्ष्य रायपुर। भारत सरकार…