- 03/11/2024
Video: कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो वायरल, लड़की के साथ.. पार्टी ने पद से हटाया


यूपी के बागपत जिले के कांग्रेस अध्यक्ष का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस नेता एक युवती को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते और उसके साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और यूपी में उप चुनाव के बीच आए इस वीडियो ने कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ा दी है। आनन-फानन में कांग्रेस ने बागपत जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस चौधरी को पद से हटा दिया है।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण पर बवाल, हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा..अब पुलिस कर रही पूछताछ
एक मिनट 34 सेकंड के वायरल मीडिया में साफ देखा जा सकता है कि लड़की एक कमरे में खड़ी है। उसके सामने कांग्रेस जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी खड़े हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपना पायजामा उतार कर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए लड़की को अपने पास बुलाते हैं। लड़की कहती है कि ये गलत है। यार मम्मी आ जाएगी तो मारेगी। कांग्रेस नेता इस पर कहता है कि इधर आओ। जिस पर लड़की कहती है यार प्लीज अब ये ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज 3-0 से भारत की शर्मनाक हार, 24 साल बाद भारत घर में क्लीन स्वीप
कांग्रेस नेता के बार-बार बुलाने पर लड़की उनके पास चले जाती है। लड़की के पास आते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष उसे दबोच कर अश्लील हरकतें करने लगते हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आ रहे कांग्रेस नेता ने इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताते हुए एडिट करके वायरल करने की बात कही है।
बागपत कांग्रेस जिला अध्यक्ष युनुस चौधरी का अश्लील वीडियो वायरल, प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए महिला से की अश्लील हरकत pic.twitter.com/O33Dv0k4Sk
— The Tathya (@ThetathyaC) November 3, 2024
इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ग्रेनेड ब्लास्ट से इलाके में दहशत..हमले में 10 लोग घायल