• 04/11/2024

धर्मांतरण के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर में करेंगे पदयात्रा, कहा- नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण..

धर्मांतरण के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर में करेंगे पदयात्रा, कहा- नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण..
Spread the love

कांकेर में बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने धर्मांतरण को नक्सलवाद से भी खतरनाक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि नक्सलवाद व्यक्ति विशेष को टारगेट करता रहा है, लेकिन धर्मांतरण समाज को निशाना बना कर किया जा रहा है। उन्होंने इस पर नकेल कसने के लिए देशभर में पदयात्रा करने की घोषणा भी की। पंडित शास्त्री ने बच्चों को मिशनरी स्कूल की जगह गुरुकुल भेजने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला नशे में धुत अस्पताल पहुंचा मरीज इलाज के बाद पैसे मांगने पर मचाया बवाल

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को खोखला करना मतलब देश को खोखला करने का काम किया जा रहा है। जिसे रोकना बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ की भूमि पर धर्मांतरण बहुत बड़ा चैलेंज है। यहां के कई इलाके ऐसे है जहां आज भी आसानी से पहुंच नहीं जा सकता। ऐसे इलाकों में ही भोले भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्मांतरण से बचने के लिए प्राचीन शिक्षा पद्धति गुरुकुल शिक्षा पद्धति को शुरू करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: एयर फोर्स का विमान क्रैश: पलक झपकते ही बना आग का गोला दोनों पायलट इंजेक्ट

इधर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने 11 परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। यह घटना एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए। यह वापसी उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण थी, जो पहले किसी अन्य धर्म का पालन कर रहे थे, लेकिन बाबा की प्रेरणादायक कथा सुनने के बाद उन्होंने अपने पूर्वजों के धर्म को अपनाने का निर्णय लिया।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…