• 05/08/2022

महंगाई को लेकर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम, राहुल के बाद प्रियंका भी हिरासत में

महंगाई को लेकर कांग्रेस का संसद से लेकर सड़क तक संग्राम, राहुल के बाद प्रियंका भी हिरासत में
Spread the love

कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी, बेरोगारी सहित केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद काले रंग के लिबास में आज संसद पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। संसद से राष्ट्रपति भवन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निकले राहुल गांधी को पुलिस ने बीच रास्ते में हिरासत में ले लिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला। प्रियंका भी काले रंग के कपड़े में पहुंची थी।

प्रियंका के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीएम आवास घेरने के लिए निकले। जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते पर ही रोक दिया। जिसके बाद वो सड़क पर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन ले जाया गया है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने दिल्ली के अधिकांश इलाके में बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाकर निषेधाज्ञा लगा दिया था। जिसकी वजह से कांग्रेस को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी।

इससे पहले काले कपड़े में कांग्रेसी सांसद संसद पहुंचे थे। सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : अब मां काली और भगवान शंकर की अश्लील तस्वीरें, इस मैग्जीन के खिलाफ शिकायत

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, हवाला लेन-देन का शक, रायपुर-दुर्ग और राजनांदगांव में सर्राफा, कपड़ा कारोबारियों के साथ CA के घर पर दबिश

इसे भी पढ़ें : पहली बार रात 11 बजे खुला हाईकोर्ट, ग्रामीणों की फरियाद पर हुई सुनवाई, बेदखली पर लगी रोक

Related post

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक…

Spread the loveरायपुर- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…
CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह के ठीक बाहर दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात…
CG- आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख पति ने खोया आपा, नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

CG- आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख पति ने…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम डीपाडीह में पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति…