• 23/11/2024

वायनाड में ‘गांधी की आंधी’ में उड़ी CPI और BJP, प्रियंका वाड्रा की बड़ी जीत, भाई राहुल को भी छोड़ा पीछे

वायनाड में ‘गांधी की आंधी’ में उड़ी CPI और BJP, प्रियंका वाड्रा की बड़ी जीत, भाई राहुल को भी छोड़ा पीछे
Spread the love

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4,10, 931 वोटों से हरा दिया। प्रियंका ने अपने पहले चुनाव में ही भाई राहुल गांधी को पीछे छोड़  दिया है। राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर 3 लाख 65 हजार वोटों से चुनाव जीता था।

चुनाव आयोग के अनुसार, वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को 6,22,338 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे सीपीआई उम्मीदवार को 2,11,407 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नव्या हरिदास रहीं। उन्हें 1,09,938 वोट मिले।

आपको बता दें राहुल गांधी ने साल 2019 में परंपरागत सीट अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें अमेठी में हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं वायनाड सीट पर उन्हें बड़ी जीत हासिल हुई थी। उन्होंने 4,31,770 वोटों से वायनाड सीट जीती थी। साल 2024 में भी राहुल गांधी ने परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। जिसके बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। यहां हुए उपचुनाव में पार्टी ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया था।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…