• 23/11/2024

BJP के मंत्री को मिली करारी हार, अब गंवाना पड़ जाएगा पद

BJP के मंत्री को मिली करारी हार, अब गंवाना पड़ जाएगा पद
Spread the love

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। डॉ मोहन यादव सरकार के मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7,364 वोटों से हरा दिया है। रावत दूसरे राउंड से लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए थे। 16 वें राउंड के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने निर्णायक बढ़त बनाई थी।

रामनिवास रावत को बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। वे विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। राम निवास रावत की हार बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। रावत कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें एमपी की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब इस हार के बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ जाएगा।

 

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…