• 18/12/2024

आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, ऑस्ट्रेलिया में की सन्यास की घोषणा

आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, ऑस्ट्रेलिया में की सन्यास की घोषणा
Spread the love

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट का ऐलान किया  है। अश्विन ने इंंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 700 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा, “यह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी दिन है। मुझे महसूस होता है कि मेरे अंदर अब भी एक क्रिकेटर का अंश बाकी हैं, लेकिन मेरी वो स्किल्स अब क्लब-लेवल क्रिकेट में देखने को मिलेंगी। यह भारतीय क्रिकेट टीम में मेरा आखिरी दिन है और मुझे इस लंबे सफर में बहुत मजा आया। मैंने रोहित शर्मा और अन्य सभी साथियों के साथ अच्छी यादें साझा कीं।”

अश्विन ने अपने इंंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच से किया। अपने इंंटरनेशनल करियर में उऩ्होंंने 287 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अपने इंंटरनेशनल क्रिकेट करियर में उन्होंने 765 विकेट लिए। वे अनिल कुंबले के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

इसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 14 अर्ध शतकोंं के साथ 3503 रन बनाया। अपने करियर के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट में 29 रन बनाए और गेंदबाजी में एक विकेट लिया था।

Related post

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक…
परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले-…

Spread the loveरायपुर. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों…
रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने…