• 19/12/2024

‘राहुल गांंधी ने मारा धक्का’, गिरने से चोटिल हुए सांसदों का आरोप, प्रताप सारंंगी और मुकेश राजपूत ICU में भर्ती

‘राहुल गांंधी ने मारा धक्का’, गिरने से चोटिल हुए सांसदों का आरोप, प्रताप सारंंगी और मुकेश राजपूत ICU में भर्ती
Spread the love

अंबेडकर के अपमान के आरोप पर देश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच बीजेपी सांंसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांंधी  पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंंने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया, जिससे वो नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लगी। घटना के बाद आनन-फानन में प्रताप सारंंगी को व्हील चेयर पर बैठाकर एंंबुलेंंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया है।

घटना संंसद के मकर द्वारा की है। सारंंगी का कहना है कि वे सीढ़ियों पर खड़े हुए थे, इसी दौरान राहुल गांंधी आए और उन्होंने एक सांसद को धक्का दे दिया। इससे वो सांसद लड़खड़ाकर मेरे ऊपर गिर गए। नीचे गिरने से उनके सिर में माथे के पास गहरी चोट लगी है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंंचकर बीजेपी सांंसद संबित पात्रा ने प्रताप सारंंगी का हालचाल जाना। अस्पताल से आने के बाद उन्होंने बताया कि प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आईसीयू में हैं। उनका काफी खून बह गया है। उन्हें डॉक्टरोंं की निगरानी में रखा गया है।

राहुल गांधी ने लगाया आरोप

प्रताप सारंगी के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा कि सब कैमरे में कैद है। मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी सांंसदों ने मुझे धकेला और धमकाया। खड़गे जी को भी धक्का दिया। हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है। बीजेपी के सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते। संसद में जाना मेरा अधिकार है।

Related post

Aaj ka Panchang 11 August 2026: सावन शिवरात्रि आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 August 2026: सावन शिवरात्रि आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि…

Spread the loveAaj ka Rashifal 11 August 2026: आज 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है. भगवान…
मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…