• 20/01/2025

Gang Rape: BJP प्रदेश अध्यक्ष पर गैंगरेप की FIR, मंत्री ने मांगा इस्तीफा

Gang Rape: BJP प्रदेश अध्यक्ष पर गैंगरेप की FIR, मंत्री ने मांगा इस्तीफा
Spread the love

हरियाणा में एक युवती ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर कथित तौर पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ौली से इस्तीफे की मांग की है। जिसके बाद सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

अनिल विज ने कहा कि बड़ौली के खिलाफ जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बड़ौली निर्दोष हैं और जल्दी ही जांच से यह बात साबित भी हो जाएगी। लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता तब तक उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मोहन बड़ौली ने मामले को झूठा बताते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया था। उन्होंने कहा था कि इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। बड़ौली  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। उन्हें मामले में बीजेपी के अन्य नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है।

क्या है मामला?

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि 3 जुलाई 2023 को वो अपने दोस्तों के साथ कसौली घूमने के लिए आई थी। यहां वो लोग जिस होटल में रुकी थी वहां हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी से उनकी मुलाकात हुई। उनसे बातचीत शुरू हुई। रॉकी मित्तल ने एल्बम में रोल देने का झांसा दिया।

वहीं हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद दोनों ने युवती को जबरन शराब पिला दी। दोनों ने उसके साथ रेप किया, इस दौरान उन लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींची। आरोपियों ने जान से गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से वह डरी हुई थी।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…