• 21/01/2025

बड़ी मुठभेड़: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, 14 से ज्यादा माओवादी ढेर

बड़ी मुठभेड़: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़, 14 से ज्यादा माओवादी ढेर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। गरियाबंद जिले के मैनपुर इलाके के भालूडिगी पहाड़ी में कल से जारी मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। जवानों ने मृतक नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी।  जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस, ओडिशा पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन का ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया गया।

रविवार को सुरक्षा बल के जवानों की अलग-अलग टुकड़ियों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर कर उन पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 14 नक्सली मारे गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अभी भी कई दर्जन नक्सली सुरक्षा बलों के घेरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक बस्तर में लगातार नक्सल ऑपरेशन के बाद माओवादी बैकफुट पर हैं और सुरक्षित ठिकानों की तलाश में छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। जानकारी यह भी आ रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए मौके पर इकट्ठा हुए थे।

Related post

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…
संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल

संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में…

Spread the love 00 आवेदन के तुरंत बाद घर पहुंची व्हीलचेयर, समाज कल्याण विभाग की त्वरित पहल से मैकिन बाई के…
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन…

Spread the love00 30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ 00 महतारी वंदन योजना की…