• 24/01/2025

‘तुम पर चप्पल बरसाएंगे’, केजरीवाल पर भड़के ओवैसी.. दे दी ये चुनौती भी

‘तुम पर चप्पल बरसाएंगे’, केजरीवाल पर भड़के ओवैसी.. दे दी ये चुनौती भी
Spread the love

AIMIM प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए चुनौती दी है कि वो अगर ओखला की गलियों में आएंगे तो तो लोग उन्हें चप्पलों से पीटेंगे। दरअसल ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) दिल्ली की दो सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

ओवैसी ओखला सीट से लड़ रहे दिल्ली दंगे के आरोपी शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ओखला की बदहाली के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। ओवैसी ने कहा, “यहां विकास क्यों नहीं हुआ? 10 साल से केजरीवाल मुख्यमंत्री है, सब जगह डवेलपमेंट हो रहे हैं। आज गलियों में मैं पैदल चला तुम 10 मिनट चलकर दिखाओ। मुझ पर तो फूल बरसाए गए तुम पर चप्पलें बरसाएगी आवाम यहां की। इतने खड्डे यहां पर है, गंदगी है, ना सफाई का कोई इंतजाम है। 10 साल से बाजा बजा रहे हैं।”

अरे मफलर कितना झूठ बोलेगा

ओवैसी ने कहा, “ओखला की वोटर लिस्ट तुम्हारे मुंह पर फेंककर कह रहा हूं कि यहां से शिफा ही जीतेगा। तुम डराओ मत कि बीजेपी जीत जाएगी। मुझे मालूम है कि तुम्हारे मन में डर पैदा हो गया है। तुमको नजर आ रही है तुम्हारी नाकामी। लोग बोल रहे हैं और मैंने खुद देखा है। 5 साल पहले भी यहां आया था। ओखला में कोई विकास तरक्की नजर नहीं आती। केजरीवाल मैं तुझे चैलेंज कर रहा हूं सुबह 9 बजे आ जा। मैं भी आता हूं। तुमको एक आवाज सुनाई देगी, पानी ले लो। पहली मंजिल पर 25 रुपए दूसरी पर 30 रुपए। अरे मफलर कितना झूठ बोलेगा तू बिजली फ्री कर दिया, पानी फ्री कर दिया। मोदी जी भी कह रहे हैं कि फ्री लो। ये क्या अब्बा की जेब से दे रहे हैं।”

इस दौरान ओवैसी ने सवाल उठाया कि जब केजरीवाल चुनाव लड़ सकता है तो शिफा क्यों नहीं लड़ सकता है? केजरीवाल को बेल हो सकती है तो हम शिफा को हम जेल में बिठाकर चुनाव जिताएंगे यह लोकतंत्र की जीत होगी। कानून इजाजत देता है, हमने अपने उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा है। मोदी और केजरीवाल दोनों आरएसएस से निकले हुए हैं।

AIMIM प्रमुख ने केजरीवाल पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा, “तुमको ईडी पकड़कर ले गई, तुम कौन सी चाय पीकर बेल मिली। तुम को कैसे बेल मिल जाती है छह महीने बाद, शिफा को क्यों नहीं मिलती। सिसोदिया-जैन को बेल मिल गई बताओ कहीं तुम कोई सेटिंग तो नहीं कर लिए।”

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…