• 24/01/2025

सहवाग पत्नी आरती से लेंगे तलाक! टूट जाएगी 20 साल पुरानी शादी, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

सहवाग पत्नी आरती से लेंगे तलाक! टूट जाएगी 20 साल पुरानी शादी, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती शादी के 20 साल बाद कथित रुप से अलग हो रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच दोनों ने सोशल मीडिया में एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। खबरों के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग और आरती पिछले कई महीनों से अलग रह रहे हैं।

सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले सहवाग ने आरती के साथ आखरी तस्वीर अप्रैल 2023 में पोस्ट की थी। जिसके बाद पिछले 19 महीनों से पत्नी आरती के साथ कोई भी फोटो पोस्ट नहीं की है। पिछले साल दिवाली में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों और मां के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थी लेकिन उन तस्वीरों आरती नहीं थी और न ही उनका कोई जिक्र था।

अप्रैल साल 2004 में वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आर्यवीर का जन्म 2007 में और छोटे बेटे वेदांत का जन्म 2010 में हुआ था। दोनों ही दिल्ली के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल रहे हैं।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…