• 25/01/2025

50 लाख का नक्सली कमांडर दामोदर राव जिंदा है, पुलिस ने की 4 ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर किया दावा

50 लाख का नक्सली कमांडर दामोदर राव जिंदा है, पुलिस ने की 4 ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर किया दावा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने 50 लाख के इनामी नक्सली दामोदर उर्फ चोखा के मारे जाने का दावा किया था। लेकिन नक्सलियों ने दोबारा पर्चा जारी कर दामोदर राव के जिंदा होने का दावा किया है।

नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने यह प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें दमोदर राव के जिंदा होने के साथ ही पुलिस पर 4 ग्रामीणों की हत्या करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर दामोदर के मारे जाने की बात कही थी। लेकिन अब समता के नाम से जारी प्रेस नोट में इसका खंडन किया है और पुलिस पर नक्सलियों के नाम से पर्चा जारी करने का आरोप लगाया।

9 दिन पहले हुई थी मुठभेड़

आपको बता दें 16 और 17 जनवरी को बीजापुर के पुजारी कांकेर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया  था। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दामोदर राव सहित 18 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही थी।

कौन है दामोदर राव?

दामोदर राव उर्फ चोखा नक्सलियों की तेलंगाना राज्य समिति का सदस्य है। नक्सलियों का यह संगठन छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर सक्रिय है। दामोदर नक्सलियों की कई बड़ी वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। पुलिस ने उस पर 50  लाख रुपये का इनाम रखा था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…