• 21/04/2025

ACB की कार्रवाई: जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए मांगी थी रिश्वत, पैसे लेते रंगे हाथों ACB ने पटवारी को किया गिरफ्तार

ACB की कार्रवाई: जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए मांगी थी रिश्वत, पैसे लेते रंगे हाथों ACB ने पटवारी को किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी सुलतान सिंह बंजारे पसान क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करने के एवज में 10 हजार की डिमांड किया था।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने अजगरबहार तहसील में पदस्थ पटवारी सुलतान सिंह बंजारे से मुलाकात की। उसने पटवारी से अपनी जमीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने की विनती की। जिसके एवज में पटवारी ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की।

ग्रामीण ने इसकी शिकायत बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से की। एसीबी के अफसरों ने शिकायत की तस्दीक की और आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप आयोजित किया।

कलेक्टर कार्यालय के बाहर जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, ACB के अफसरों ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव…
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1…

Spread the love00 चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक…
CG CRIME : जादू-टोने के शक में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में अकेली सो रही वृद्धा का रस्सी से घोंटा गला

CG CRIME : जादू-टोने के शक में 70 वर्षीय…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अंधविश्वास के शक में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला…