• 26/04/2025

एक्शन में भारत: जम्मू-कश्मीर में सेना ने 6 आतंकियों के घर को ब्लास्ट से उड़ाए, 500 बांग्लादेशी हिरासत में

एक्शन में भारत: जम्मू-कश्मीर में सेना ने 6 आतंकियों के घर को ब्लास्ट से उड़ाए, 500 बांग्लादेशी हिरासत में
Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छह आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इनमें लश्कर-ए-तैयबा के आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, जैश-ए-मोहम्मद के अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई, हारिस अहमद और शाहिद अहमद कुटे शामिल हैं। अहसान 2018 में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटा था, जबकि आसिफ और आदिल पहलगाम हमले में संलिप्त थे। सेना ने पुलवामा, अनंतनाग, त्राल, कुलगाम और शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान यह कदम उठाया।

द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने पहले हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन तीन दिन बाद इससे पलट गया। दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार और शनिवार सुबह LoC पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

राज्य में मेडिकल इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सभी मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर 24 घंटे निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इस बीच, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में शनिवार को पुलिस ने 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने का आग्रह किया था।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…