• 25/03/2024

बड़ी खबर: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते ही लगी आग, मुख्य पुजारी सहित 14 झुलसे, 6 गंभीर

बड़ी खबर: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते ही लगी आग, मुख्य पुजारी सहित 14 झुलसे, 6 गंभीर
Spread the love

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भस्म आरती (Bhasm Arti) के दौरान गर्भ गृह में आग लग गई। इस घटना में पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पुत्र वैभव और पुत्री डॉ आकांक्षा नंदी हॉल में बैठकर बाबा की आराधना कर रहे थे। आग लगने की इस घटना की कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह ही आज सुबह 5ः45 बजे आरती हो रही थी। आज होली का त्योहार होने की वजह से बाबा महाकाल पर गुलाल चढ़ाया जा रहा था। पुजारी भी एक दूसरे पर गुलाल डाल रहे थे। इसी दौरान आरती की थाल में गुलाल गिर गया। जिसकी वजह से कपूर बिखर गया और बाबा महाकाल के ऊपर बांधे गए फ्लेक्स में आग लग गई। आग तेजी से भड़क गई और पूजा कर रहे पुजारी संजय गुरु, दिलीप गुरु, कमल जोशी, विकास और मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत सहित 14 लोग इसकी चपेट में आने से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से दो मामूली रुप से झुलसे थे जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

चांदी मढ़ी दिवाल को बचाने लगाया गया था फ्लेक्स

आपको बता दें होली पर बाबा महाकाल को गुलाल चढ़ाया जाता है। मंदिर की दीवार और छत पर चांदी की परत चढ़ी है। इन रंगों से गर्भ गृह की दीवार खराब न हो, इसलिए शिवलिंग के ऊपर प्लास्टिक का फ्लेक्स लगाया गया था। बताया जा रहा है कि बाबा महाकाल पर गुलाल चढ़ाने के दौरान पुजारी भी एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे। इसी दौरान गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया। जिससे कपूर बिखर कर जोर से भभक उठा और फ्लेक्स में आग लग गई। जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि आग पर कुछ  देर बाद काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक 14 लोग आग की चपेट में आने से झुलस चुके थे।

अमित शाह ने सीएम से ली घटना की जानकारी

महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना की जानकारी लगने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात की। उन्होंने सीएम से घटना की पूरी जानकारी ली। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

भगवान ने रक्षा की – सीएम

हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आरती के दौरान यह हादसा हुआ है। गुलाल डालने के दौरान कपूर या अन्य किसी वजह से आग भड़कने की आशंका है। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में चांदी की परत वाली दीवार पर कपड़े भी होते हैं। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन भगवान ने रक्षा की। इस पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश कलेक्टर को दिए हैं।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…