• 04/05/2025

मां काली पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, विवादित पोस्ट से मचा बवाल

मां काली पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, विवादित पोस्ट से मचा बवाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एचडी महार को मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर ने कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में मां काली को ‘बिग डेविल’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों और छात्रों में आक्रोश फैल गया।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार सुबह प्रो. एचडी महार ने कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा था, “काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है।” इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट छात्रों ने हिंदूवादी संगठनों और छात्र नेताओं को भेज दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से की, लेकिन प्रोफेसर ने प्रिंसिपल का फोन तक रिसीव नहीं किया।

हिंदू संगठनों का हंगामा, FIR की मांग

आजाद सेवा संघ और भाजपा जिला मंत्री इंदर भगत के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने गांधीनगर थाने पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आजाद सेवा संघ ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। अखिल भारतीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी प्राचार्य कक्ष में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

प्रोफेसर ने मांगी माफी, फिर भी गिरफ्तारी

विवाद बढ़ने के बाद प्रो. महार ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। प्रोफेसर एसडी महार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 298 BNS Act के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रोफेसर को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

 

Related post

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे…

Spread the loveरोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य…

Spread the love‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपने अभिनव विचार और वैज्ञानिक समाधान रायपुर,…
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को…

Spread the loveछत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा खर्च और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक मदद ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड…