• 04/05/2025

मां काली पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, विवादित पोस्ट से मचा बवाल

मां काली पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, विवादित पोस्ट से मचा बवाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एचडी महार को मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर ने कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में मां काली को ‘बिग डेविल’ बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों और छात्रों में आक्रोश फैल गया।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार सुबह प्रो. एचडी महार ने कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा था, “काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है।” इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट छात्रों ने हिंदूवादी संगठनों और छात्र नेताओं को भेज दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। छात्रों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से की, लेकिन प्रोफेसर ने प्रिंसिपल का फोन तक रिसीव नहीं किया।

हिंदू संगठनों का हंगामा, FIR की मांग

आजाद सेवा संघ और भाजपा जिला मंत्री इंदर भगत के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने गांधीनगर थाने पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आजाद सेवा संघ ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। अखिल भारतीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी प्राचार्य कक्ष में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

प्रोफेसर ने मांगी माफी, फिर भी गिरफ्तारी

विवाद बढ़ने के बाद प्रो. महार ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। प्रोफेसर एसडी महार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 298 BNS Act के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रोफेसर को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

 

Related post

पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मां का शव देख बेटे के उड़े होश

पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बांगो थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांधी…
प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा – मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा – मॉडल उत्तर जारी,…

Spread the love00 डाक से भेजे गए आवेदन नहीं होंगे स्वीकार, सहायक आयुक्त कार्यालय में स्वयं होना होगा उपस्थित रायपुर। मुख्यमंत्री बाल…
राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में शतरंज का प्रशिक्षण ले रहे नन्हें…