• 04/05/2025

Love Jihad: महिला सब इंस्पेक्टर हुई लव जिहाद का शिकार, अमन बनकर इश्तियाक ने फंसाकर की शादी, ऐसे हुआ खुलासा

Love Jihad: महिला सब इंस्पेक्टर हुई लव जिहाद का शिकार, अमन बनकर इश्तियाक ने फंसाकर की शादी, ऐसे हुआ खुलासा
Spread the love

नाम और पहचान बदलकर हिंदू महिलाओं को झूठे प्रेम जाल में फंसाने का एक और मामला सामने आया है। लव जिहाद का शिकार इस बार किसी आम लड़की को नहीं बल्कि एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है। इश्तियाक नाम के एक मुस्लिंम शख्स अमन बनकर महिला एसआई प्रेमजाल में फंसाया और शादी कर ली। महिला को जब तक इसकी भनक लग पाती तब तक देर हो चुकी थी। मामले का खुलासा होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का है।

कैसे शुरू हुई कहानी?

मामले के अनुसार, कुछ साल पहले इश्तियाक अहमद ने खुद को अमन बताकर महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क स्थापित किया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, और फिर शादी तक बात पहुंच गई। शादी के बाद दंपति को एक बच्चा भी हुआ। लेकिन हाल ही में पीड़िता के घर आए एक पत्र ने सारी सच्चाई उजागर कर दी। पत्र से पता चला कि जिसे वह अमन समझ रही थी, वह वास्तव में इश्तियाक अहमद है। इसके बाद पीड़िता ने इश्तियाक के खिलाफ धोखाधड़ी और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए रायसेन पुलिस में FIR दर्ज कराई।

पुलिस में हड़कंप, जांच शुरू

महिला सब इंस्पेक्टर के साथ हुई इस घटना ने पुलिस विभाग में सनसनी फैला दी है। रायसेन पुलिस ने इश्तियाक अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाकर महिला को अपने जाल में फंसाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इश्तियाक का कोई आपराधिक इतिहास है या उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।

लव जिहाद का बढ़ता विवाद

मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर सख्ती दिखाई है। इस घटना ने एक बार फिर इस संवेदनशील मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे लव जिहाद का स्पष्ट मामला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस तरह की घटनाओं को सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मान रहे हैं।

रायसेन पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की है और इश्तियाक अहमद की तलाश जारी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Related post

CG: फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का खुलासा: 44.80 लाख की दावा याचिका कोर्ट ने की खारिज

CG: फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का खुलासा: 44.80 लाख की…

Spread the loveबिलासपुर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने फर्जी तरीके से बीमा क्लेम हासिल करने की कोशिश का बड़ा खुलासा करते हुए…
छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत का दिखने लगा असर, जानिये कितनी बढ़ी कीमत

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी…

Spread the loveरायपुर । राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।…
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर,कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार,राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हीटवेव अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर,कई जिलों में पारा 45…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में…