• 16/08/2022

परीक्षा परिणाम घोषित : 2100 युवा बने बस्तर टाइगर, 7 जिलों के लिए हुई थी परीक्षा

परीक्षा परिणाम घोषित : 2100 युवा बने बस्तर टाइगर, 7 जिलों के लिए हुई थी परीक्षा
Spread the love

बस्तर फाइटर्स फोर्स की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। बस्तर फाइटर्स फोर्स में 2100 युवाओं का चयन हुआ है। संभाग के सभी 7 जिलों जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। संभाग के प्रत्येक जिले में 300-300 पद हैं। सभी जिला के एसपी कार्यालय में रिजल्ट को चस्पा किया गया है।

बस्तर फाइटर्स में आरक्षकों की भर्ती के लिए मई-जून में फिजिकल टेस्ट हुआ था। जिसमें 5405 उम्मीदवार योग्य पाए गए थे। जिसके बाद 17 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। फिजिकल टेस्ट और रिटन एक्जाम में मिले अंको के आधार पर 3969 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। सभी चयनित उम्मीदवारों का जिला मुख्यालयों में 10 अगस्त को इंटरव्यू लिया गया था। जिसके बाद आज चयन सूची जारी की गई है।

आपको बता दें बस्तर टाइगर फोर्स का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। नक्सलियों के द्वारा कई जगह बैनर पोस्टर लगाया गया था। जिसमें स्थानीय युवाओं को भर्ती नहीं होने के लिए कहा गया था।

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी : छत्तीसगढ़ में इस विभाग ने निकाली भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये, विस्तार में जानिए

इसे भी पढ़ें : केमिकल फैक्ट्री की आड़ में तैयार किया जा रहा था नशे का सामान, 1000 करोड़ की एमडी DRUGS

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता किया Revised, सरकारी कर्मचारियों को 22 की जगह अब इतने फीसदी मिलेगा DA, देखिए आदेश

Related post

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम में 25 करोड़ के जेवरात चोरी करने वाले, बिलासपुर पुलिस ने दबोचा

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पकड़ाए दिल्ली के ज्वेलरी शोरुम…

Spread the loveदिल्ली के जंगपुरा स्थित ज्वेलरी शोरुम में करोड़ों के जेवरात चोरी करने वालों को पकड़ने में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर…
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी सवालों की लिस्ट, ये है मामला

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, भेजी…

Spread the loveराहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी…
VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख पैसे मुंह में ठूंसा और फिर…

VIDEO: रिश्वत लेते धराया सब इंस्पेक्टर, अफसरों को देख…

Spread the loveस्टेट विजलेंस की टीम ने 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार…