• 09/05/2025

दिल्ली में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच लाल किला, कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच लाल किला, कुतुब मीनार सहित ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई
Spread the love

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शुक्रवार को जारी निर्देशों के तहत लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पिछले तीन दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलेबारी और तनाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार-बुधवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने सीमावर्ती इलाकों में हमले तेज कर दिए। गुरुवार रात जम्मू में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में ‘ब्लैकआउट’ लागू करना पड़ा।

CCTV के जरिए निगरानी

दिल्ली पुलिस ने ऐतिहासिक इमारतों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “लाल किला और कुतुब मीनार जैसे स्थानों पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए टीमें तैनात हैं।”

इसके अलावा, दिल्ली में कनॉट प्लेस, चांदनी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए हवाई निगरानी भी तेज कर दी गई है।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Related post

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015 नहीं, 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा PM आवास का लाभ

BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब 2015…

Spread the love रायपुर।  शहरी गरीबों के आशियाने के सपने को पूरा करने छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगरीय…
रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

रायपुर : निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

Spread the loveमुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के…
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक…

Spread the love00 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 504 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां  00 19 विद्यार्थियों को…