• 19/06/2025

फर्जी केस में फसाने की धमकी, महिला पटवारी से 70 लाख की उगाही, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

फर्जी केस में फसाने की धमकी, महिला पटवारी से 70 लाख की उगाही, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता हसन आबिदी को गिरफ्तार किया है। उन पर देवपुरी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी राजेश सोनी और उनकी पटवारी पत्नी सारिका सोनी को फर्जी रिश्वत केस में फंसाने की धमकी देकर 70 लाख रुपए वसूलने का आरोप है। हसन ने भाठागांव में 3500 वर्गफुट की जमीन भी अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवाई।

पुलिस के अनुसार, हसन ने ACB-EOW में पहुंच का दावा कर राजेश को 17 जून को फोन पर 2.5 करोड़ रुपए की मांग की और न देने पर सारिका को जेल भेजने व नौकरी से निकालने की धमकी दी। राजेश ने बताया कि हसन ने फरवरी 2025 से अब तक धमकियां देकर 70 लाख वसूले और उनके घर पर छापेमारी, ईडी-सीबीआई जांच का डर दिखाया। इससे उनकी पत्नी को पैनिक अटैक और मानसिक तनाव हो रहा है।

हसन ने अन्य विभागों के कर्मचारियों से भी उगाही की है। पुलिस ने उसके घर से प्रॉपर्टी दस्तावेज, नकदी, जेवर और मोबाइल जब्त किए। हसन के सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

 

Related post

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 7 October 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 7 october 2026: आज के राशिफल में कुछ राशियों के लिए धार्मिक और छोटी यात्राओं के…
‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…