• 29/08/2022

पेट्रोल डालकर 12 वीं की छात्रा को जलाया, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग

पेट्रोल डालकर 12 वीं की छात्रा को जलाया, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग
Spread the love

झारखंड की अंकिता का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पड़ोस में रहने वाले शाहरूख नाम के एक युवक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। अंकिता की मौत के बाद से इलाके में तनाव है। विश्व हिन्दू परिषद, बीजेपी, बजरंग दल के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड पर चक्का जाम किया। इसके साथ ही पूरे इलाके को भी बंद कराया गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है। प्रदर्शनकारी आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में रहने वाली 12 वीं की छात्रा 17 वर्षीय अंकिता 23 अगस्त को अपने घर में सोई हुई थी। पड़ोस में रहने वाले शाहरूख हुसैन ने खि़ड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अंकिता आग से 99 फीसदी झुलस गई। उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाद में उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अंकिता की मौत हो गई। अंकिता ने अधिकारियों के सामने अपना मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराया था।

बयान में अंकिता ने बताया कि शाहरुख स्कूल और ट्यूशन जाते वक्त उसका पीछा किया करता था। उसने कहीं से मेरा नंबर हासिल कर लिया और फोन कर दोस्ती करने का दबाव बनाकर परेशान करता था। शाहरुख ने धमकी दिया था कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो पूरे परिवार को मार देगा।

इसे भी पढ़ें : VIDEO : सरकार को लेकर सिंहदेव ऐसा कुछ बोल गए कि मच गया बवाल, बीजेपी ने कहा- मंत्री ने खोल दी सरकार की पोल

Related post

2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आह्वान: गृह मंत्री

2029 तक नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई…

Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ‘लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही’ तय करके 2029 तक…
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च…

Spread the loveराजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन…
Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…