• 29/08/2022

महिला कैदी ने जिला जेल में बच्चे को दिया जन्म, अधिकारियों ने छठी के साथ ऐसे मनाया उत्सव…

महिला कैदी ने जिला जेल में बच्चे को दिया जन्म, अधिकारियों ने छठी के साथ ऐसे मनाया उत्सव…
Spread the love

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की जिला जेल से गजब का नजारा सामने आया है. यहां जेल में बंद एक महिला कैदी ने बच्चे को जन्म दिया है. जिसकी खुशी में जेल प्रशासन में गजब का उत्साह देखने को मिला. इस दौरान महिला बैरक को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया. साथ ही सोहर व नृत्य के साथ तमाम उपहार और खिलौने बच्चे को दिए गए. बच्चे के पैदा होने पर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेल में बंद बंदियों के साथ नवजात शिशु के छठी का जश्न भी घूमधाम से मनाया.

दरअसल, बिहार की रहने वाली महिला बंदी माया देवी को मार्च महीने में गर्भावस्था की हालत में ही जेल लाया गया था. जिसकी देखभाल जेल प्रशासन कर रहा था. इतना ही नहीं प्रशासन कैदी की नियमित जांच भी कराई जा रही थी. वहीं 19 अगस्त को माया की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म होने पर जेल प्रशासन के साथ-साथ महिला कैदियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई. सभी ने मिलकर मायादेवी को बधाई दी.


बता दें कि 27 अगस्त की शाम को जब नवजात की छठी पड़ी तो महिला बैरक को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया. महिलाओं ने मायादेवी का सिंदूर भरा. नवजात के लिए जेल प्रशासन की ओर से झूला झूलने के लिये पालना और खिलौने की व्यवस्था की गई. इस मौके पर जेल की अन्य महिला कैदियों ने ढोल बजाकर सोहर गाए और ऩृत्य भी किया.

माया ने बताया कि जब वह जेल लाई गई तो चार महीने का गर्भ धारण की थी. उन्होंने बताया कि जेल में पूरी तरह से व्यवस्था थी. साथ ही देख-रेख भी समय-समय से हो रहा था.

Related post

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो…

Spread the loveहापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की…
लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर…
पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…