• 20/09/2025

मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते थक गई पुलिस की पूरी टीम.. तो मंगानी पड़ी मशीन, कौन थे- कहां ले जा रहे थे रकम, पढ़िए पूरी खबर

मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते थक गई पुलिस की पूरी टीम.. तो मंगानी पड़ी मशीन, कौन थे- कहां ले जा रहे थे रकम, पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम 500-500 रुपये के नोटों के बंडलों में छिपाई गई थी। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ में हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर से सूरत की ओर भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर कुम्हारी थाना स्टाफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को रोका गया। तलाशी में गाड़ियों के गुप्त चैंबर और बैगों से नोटों के बंडल बरामद हुए।

हवाला कारोबार का शक, चार आरोपी हिरासत में

हिरासत में लिए गए चारों व्यक्तियों की पहचान झाला शक्ति, अल्पेश कुमार, महेश ठाकुर और वधेला जुरुभाई के रूप में हुई है, जो सभी गुजरात के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों से नकदी के स्रोत और दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह रकम रायपुर से सूरत हवाला कारोबार के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह रकम अवैध गतिविधियों, जैसे हवाला या चुनावी फंडिंग से जुड़ी हो सकती है, खासकर मौजूदा चुनावी माहौल को देखते हुए।

आयकर विभाग को सौंपी गई जांच

पुलिस ने बरामद नकदी और आरोपियों को कुम्हारी थाने लाकर गहन पूछताछ शुरू की। कैश की गिनती के लिए मशीन का उपयोग किया गया, जिसके बाद कुल 6.60 करोड़ रुपये की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी। बरामद रकम और चारों आरोपियों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है, जो अब इस नकदी के स्रोत, मालिक और उपयोग की जांच कर रहा है।

Related post

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, इस वजह से…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम पंचायत स्तर पर…
CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…

CG- कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक ने…

Spread the loveधमतरी। जिले में डॉयल 112 के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रुद्री थाना…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए इधर से उधर, देखें आदेश…!!

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान…

Spread the loveरायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश…