• 06/09/2022

OMG: सिर्फ इस बात के लिए शिक्षिका ने जला दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट, मामला जानकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे आप

OMG: सिर्फ इस बात के लिए शिक्षिका ने जला दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट, मामला जानकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे आप
Spread the love

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शिक्षिका ने एक बच्चे का माचिस की तीली से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया. बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पैंट में पेशाब कर दिया था, जिसे शिक्षिका ने देख लिया था. फिलहाल पूरे मामले में बच्चे की दादी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.

दरअसल पूरा मामला तुमकुर जिले का है. यहां आंगनवाड़ी केंद्र की एक 28 वर्षीय शिक्षिका घिनौनी हरकत सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक छात्र ने पैंट में पेशाब कर दिया है. जिसके बाद शिक्षिका ने उसे पेशाब करते हुए देख लिया. इसके बाद शिक्षिका ने माचिस की तीली से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया.

जानकारी के मुताबिक यह घटना एक सप्ताह पहले जिले के चिक्कनायकनहल्ली तालुका के गोडेकेरे गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र में हुई थी. ताया जाता है कि तीन साल का बच्चा बार-बार अपनी पैंट में पेशाब कर रहा था. जिसके कारण आंगनवाड़ी शिक्षिका एवं सहायिका ने माचिस की तीली से बच्चे के प्राइवेट पार्ट को जला दिया.

शिक्षिका और सहायिका के इस कृत्य से बच्चे का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया और जांघ के पास भी चोट लगी है. बच्चे का स्थानीय जन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. वहीं घटना की जानकारी महिला एवं बाल कल्याण अधिकारियों को मिलते ही मौके पर पहुंचे. जहां बच्चे के परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आंगनवाड़ी शिक्षक और सहायिका को नोटिस जारी किया है. पीड़ित बच्चे और परिवार की काउंसलिंग के लिए चाइल्ड काउंसलर भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: बड़ा फैसला : अब स्कूलों में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोलियों में पढ़ाई अनिवार्य

Related post

Sex स्कैंडल में फंसे सांसद, यौन शोषण करते सैकड़ों Video वायरल, चुनाव के बीच भागे विदेश

Sex स्कैंडल में फंसे सांसद, यौन शोषण करते सैकड़ों…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। हसन लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व…
अब इस राज्य में छात्रों को पढ़ाई जाएगी भगवद् गीता, स्कूल-कॉलेजों के नए सत्र में होगा शामिल

अब इस राज्य में छात्रों को पढ़ाई जाएगी भगवद्…

Spread the loveकर्नाटक में अब राज्य सरकार सभी स्कूलों और कॉलेजों में भगवद गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी…
नकाबपोशों ने युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

नकाबपोशों ने युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। देश में हिंसक झड़प और हत्या का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। कर्नाटक के…