• 06/09/2022

गायब छात्र का मदरसे में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

गायब छात्र का मदरसे में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप
Spread the love

हरियाणा के नूंह में एक सनसनीखेज का मामला सामने आया है. जहां एक मदरसे से सोमवार को 11 वर्षीय एक छात्र का शव बरामद हुआ. यह छात्र दो दिन पहले इसी मदरसे से लापता हो गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के पिनगवां थाने के टेड गांव का है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समीर के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि वह गांव शाह चौखा में दरगाह वाला मदरसे में पढ़ता था और वहीं रहता था.

जानकारी के मुताबिक छात्र इसी मदरसे से शनिवार को लापता हो गया था. पुलिस ने इबादत कक्ष से सटे एक पुराने कमरे से उसका शव बरामद किया, जो सड़ने लगा था.

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि शव के सड़ने की वजह से उसपर चोट के निशान नज़र नहीं आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखा गया है और मंगलवार को डॉक्टरों का एक बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं परिवार ने दावा किया है कि समीर की हत्या की गई है.

इसे भी पढ़ें: बड़ा फैसला : अब स्कूलों में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोलियों में पढ़ाई अनिवार्य

Related post

रिश्तेदार ने नहीं चुकाए उधार के 9 लाख रुपए, शख्स ने बनाया गजब प्लान, फिर ऐसे कर दिया मर्डर

रिश्तेदार ने नहीं चुकाए उधार के 9 लाख रुपए,…

Spread the loveकर्नाटक में हाल ही में 22 साल के एक युवक की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया…