• 02/03/2026

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …
Spread the love

बिलासपुर। तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ रविवार दोपहर में खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए। बता दें कि जिले में इस तरह से तालाब, नदी और खदान में डूबने से तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब पास शराब पी रहे थे। नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

Related post

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या!

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से…

Spread the loveरायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब पीकर घर…
Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से होंगे कई मुश्किल काम, जाने कैसे करेगा काम?

Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से…

Spread the loveनई दिल्ली।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया AI फीचर ‘Muse’ पेश…
Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट; अब नहीं कर सकेंगी सरकारी काम!

Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़…