• 04/05/2026

असम-बंगाल में बड़ी जीत की ओर बीजेपी, शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, मनाएंगे जीत का जश्न

असम-बंगाल में बड़ी जीत की ओर बीजेपी, शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, मनाएंगे जीत का जश्न
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी :- आज शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पहुंचकर विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी जीत का जश्न मनाएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नबीन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि अभी तक आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस संभावित जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। गौरतलब है कि चुनावी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना प्रधानमंत्री मोदी की पारंपरिक परंपरा रही है।बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम के लिए चल रही मतगणना में दोपहर साढ़े बारह बजे के रूझानों के अनुसार 278 सीटों पर रूझान मिल चुके हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने कुल 183 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 91  सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 19393 मतों से आगे चल रही हैं।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…