• 02/08/2026

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन
Spread the love

खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को पुलिस स्टेशन के बाहर हुए भीषण धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले का निशाना पुलिसकर्मी थे और इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने बताया कि पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध को रोकने और उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया गया। इसी दौरान उसने अपने पास मौजूद विस्फोटक में धमाका कर दिया।

धमाका उस समय हुआ जब पास के काबल चौक पर स्थानीय आदिवासी परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ की ओर से आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन में शामिल लोग क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे और हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तत्काल सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले कुछ समय से खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है और हाल के दिनों में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।

Related post

एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़, 500 करोड़ के मुख्यमंत्री एआई मिशन से संवरेगा युवाओं और तकनीक का भविष्य

एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़,…

Spread the loveविशेष लेख – धनंजय राठौर सयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के…
राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट

Spread the love रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा…
लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

Spread the love रायपुर। लोकभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल  रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी…