• 02/08/2026

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन
Spread the love

खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को पुलिस स्टेशन के बाहर हुए भीषण धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले का निशाना पुलिसकर्मी थे और इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने बताया कि पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध को रोकने और उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया गया। इसी दौरान उसने अपने पास मौजूद विस्फोटक में धमाका कर दिया।

धमाका उस समय हुआ जब पास के काबल चौक पर स्थानीय आदिवासी परिषद ‘स्वात अमन जिरगा’ की ओर से आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन में शामिल लोग क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे और हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तत्काल सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले कुछ समय से खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है और हाल के दिनों में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।

Related post

राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना…

Spread the love00 सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध 00 आकाशगंगा के स्काईडाइवर्स और गरुड़…
विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प…

Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ नक्सलवाद की चुनौती से निकलकर शांति,…
राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और…

Spread the love शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने…